17 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन, घर में पाई गई मृत

मशहूर प्लेबैक सिंगर वाणी जयराम का निधन हो गया है । खबर है की वाणी अपने चेन्नई स्थित निवास पर मृत पाई गयी है। वाणी जयराम 77 साल की थीं। जानकारी के अनुसार पुलिस को वाणी जयराम के चेन्नई स्थित हैडोस रोड, नुंगमबक्कम में उनके घर में मृत पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उनके माथे पर चोट के निशान थे। हालांकि अभी तक मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है।

वाणी जयराम ने हाल ही में एक प्रोफेशनल सिंगर के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किए थे। वाणी जयराम तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी और उड़िया में 10 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने तीन बार सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर के तौर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। उन्हें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए थे।

वाणी जयराम आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन समेत कई अन्य प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम कर चुकी थीं। उन्होंने सदाबहार चार्टबस्टर्स गाने दिए हैं । वाणी जयराम को हाल ही में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वाणी जयराम की आवाज में ‘हम को मन की शक्ति देना मन विजय करे…’ गीत बेहद पॉपुलर हुआ था। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के कई भजन भी गाए थे, जो मीरा की भक्ति पर आधारित थे। इसलिए वाणी जयराम को आधुनिक भारत की मीरा कहा जाता था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...