प्रयागराज: मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में रविवार को दोपहर बाद करीब चार बजे करपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बांस-फूस के बने लगभग 300 कॉटेज जलकर राख हो गए। यही नहीं पांच बाइकें और पांच लाख रुपये कैश भी आग की भेंट चढ़ गए। दुर्घटना के दौरान कॉटेज में रखे 10 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडरों में धमाके हुए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग की चपेट में आने से हरियाणा व सिलीगुड़ी के दो लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।
माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया। हादसे में 2.5 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन मंत्रियों संग माैका मुआयना किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सेक्टर-19 में पीपा पुल नंबर-12 के पास मोरी मार्ग पर अखिल भारतीय धर्म संघ, श्रीकरपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर का शिविर है। लगभग पांच हजार स्क्वॉयर फीट एरिया में फैले इस शिविर के आधे हिस्से में श्रीकरपात्र धाम और शेष हिस्से में गीता प्रेस, गोरखपुर से जुड़े श्रद्धालु लगभग 300 कॉटेज में ठहरे हुए थे। चार बजे के करीब यहां श्रीकरपात्र धाम के श्रद्धालु पवन त्रिपाठी के कॉटेज से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कॉटेज से लपटें उठने लगीं।
शिविर में मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाया और पानी लेकर दौड़े, लेकिन चंद मिनटों में ही आग की लपटों ने कई काॅटेज को चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटों और धुएं के काले गुबार ने बड़े हिस्से को धुआं-धुआं कर दिया। आग बढ़ते-बढ़ते करीब 100 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैल गई। हवा की गति सामान्य से तीन गुना तेज होने के चलते अन्य टेंट भी आग की चपेट में एक के बाद एक आते गए। आग की ऊंची लपटों के आगे भीड़ बेबस नजर आने लगी। इसके बाद 15 से अधिक फायरब्रिगेड की टीमों ने मशक्कत के बाद आग को काबू किया। इस दाैरान माैके पर अफरा-तफरी मची रही, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामूली रूप से झुलसे दो श्रद्धालुओं को केंद्रीय अस्पताल भेजा गया।
आग बुझने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को युद्ध स्तर पर राहत कार्य करने और आग के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। विदित हो कि जिस समय आग की घटना हुई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेला क्षेत्र में साधु-संतों से मुलाकात करने के साथ ही बसाहट का निरीक्षण करने निकले थे।
प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा कि रविवार को 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र सेक्टर 19 के गीता प्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गीता प्रेस के साथ 10 प्रयागवाल के टेंट में भी आग फैलने की सूचना मिली थी, जिसको बुझा लिया गया है। स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में करपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में लगी आग
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















