15.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

29 मार्च शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र, पहली बार मिलने जा रही महिला विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अब पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च शुरू होगा। गत दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रथम कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया गया।

बताया गया कि इस वर्ष आगामी जून या जुलाई महीने में नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश किया जाएगा। अभी प्रथम 4 महीनों के लिए सरकार सदन में लेखानुदान पेश करेगी। इस बार 2022 में आयोजित होने वाले नई सरकार के गठन के बाद प्रथम विधानसभा सत्र में उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार सदन की पीठ पर महिला विधानसभा अध्यक्ष बैठी हुई नजर आएंगी।

पांचवीं विधानसभा में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कोटद्वार से विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री रितु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया है। शनिवार को विधिवत विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने के बाद रितु खंडूरी प्रदेश की पहली विधानसभा अध्यक्ष होने का गौरव हासिल करेंगी।

इसके बाद 29 मार्च से शुरू होने वाले सत्र में सदन की पीठ पर रितु खंडूरी की उपस्थिति में विधानसभा सत्र का संचालन होगा। यह सत्र तीन दिन चलेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...