24.5 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

प्रदेश में बनेगी फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी, गाजा में बनेगा माली प्रशिक्षण केन्द्र |Postmanindia

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा में विभागीय समीक्षा बैठक की. बैठक में नर्सरी एक्ट के सम्बन्ध में शासन के लिए पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिये गये. मंत्री ने कहा कि इस ऐक्ट से किसानों को गुणवत्ता युक्त पौध प्राप्त होगा. एक्ट के उल्लंधन पर सजा का प्राविधान होगा.टिहरी के गाजा में माली प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जायेगी तथा 06 न्याय पंचायतों एवं टिहरी के 09 विकासखण्डों के अल्प शिक्षितों को माली प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा. सरकारी उद्यानों के अन्तर्गत 93 बंजर बने बागीचों को उनकी उपयोगिता अनुसार 03 श्रेणी में ए, बी, सी बाँटा जायेगा.

बागवानी उत्पादकों के लिए कोल्ड रूम, आई एम ए विलेज योजना, मधुग्राम के संदर्भ में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये.कृषि मंत्री ने  राज्य में प्रोसेसिंग पॉलिसी बनाने के निर्देश दिये गये. जिससे बाहरी निवेशकों को आमंत्रित किया जा सके और कृषिकों को लाभ दिया जा सके. बैठक में मुख्यमंत्री मशरूम विकास योजना की जानकारी ली गई. इस योजना में धनराशि का प्राविधान नही होने पर अनुपूरक बजट में प्राविधान करने के निर्देश दिये. बैठक में एसीएस मनीषा पंवार, अपर सचिव राम विलास यादव, समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज कोरोना के 171 नए मामले, 08 मरीज़ों की मौत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...