नई दिल्ली। विदेश सचिव विनय क्वात्रा रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। अब विक्रम मिस्त्री सोमवार को उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वे राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को निवर्तमान विदेश सचिव विनय क्वात्रा की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान के लिए प्रशंसा की।
जयशंकर ने कहा, “उन्होंने हमारी कई प्रमुख रणनीतियों को बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में मदद की है। उन्हें उनकी भविष्य की पारी के लिए शुभकामनाएं।” वैसे क्वात्रा अब अमेरिका में भारत के अगले राजदूत बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। तरनजीत संधू के जनवरी में सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली है।
क्वात्रा 1988 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे और अपनी सेवा के शुरुआती वर्षों में जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में सेवा दी। क्वात्रा ने एक मई 2022 को विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया था। विदेश सचिव के रूप में क्वात्रा को कई महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक मुद्दों से निपटना पड़ा। इनमें यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से उत्पन्न स्थिति, गाजा में इजरायल-हमास युद्ध और पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ तनाव जैसी स्थिति शामिल थी।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा हुए सेवानिवृत्त, सोमवार को विक्रम मिस्त्री संभालेंगे कमान
Latest Articles
ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार
नई दिल्ली। ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति...
नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्न हो गई। इसके माध्यम से 464 तीर्थ यात्रियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...
आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...
गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे।
दो दिवसीय यह...

















