नई दिल्ली। विदेश सचिव विनय क्वात्रा रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। अब विक्रम मिस्त्री सोमवार को उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वे राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को निवर्तमान विदेश सचिव विनय क्वात्रा की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान के लिए प्रशंसा की।
जयशंकर ने कहा, “उन्होंने हमारी कई प्रमुख रणनीतियों को बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में मदद की है। उन्हें उनकी भविष्य की पारी के लिए शुभकामनाएं।” वैसे क्वात्रा अब अमेरिका में भारत के अगले राजदूत बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। तरनजीत संधू के जनवरी में सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली है।
क्वात्रा 1988 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे और अपनी सेवा के शुरुआती वर्षों में जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में सेवा दी। क्वात्रा ने एक मई 2022 को विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया था। विदेश सचिव के रूप में क्वात्रा को कई महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक मुद्दों से निपटना पड़ा। इनमें यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से उत्पन्न स्थिति, गाजा में इजरायल-हमास युद्ध और पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ तनाव जैसी स्थिति शामिल थी।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा हुए सेवानिवृत्त, सोमवार को विक्रम मिस्त्री संभालेंगे कमान
Latest Articles
बलूचिस्तान आर्मी की बगावत: ‘हम पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे; ऐसा इतिहास रचने जा...
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विद्रोह की चिंगारी के संकेत मिल रहे हैं। बलूचिस्तान की सेना ने कहा, 'हम एक ऐसा इतिहास रचने...
भारत ISS पर अब तक का पहला जैविक प्रयोग करेगा, इंसानी जीवन की संभावना...
नई दिल्ली: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर अपना पहला जैविक प्रयोग करने...
रक्षा मंत्री ने कहा-पाकिस्तान के हाथ में सुरक्षित नहीं परमाणु हथियार. IAEA की निगरानी...
श्रीनगर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को फिर आगाह करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी हद तक जा सकता...
आम नागरिकों के लिए खुलेगा देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना
देहरादून। उत्तराखंड देहरादून के राजपुर रोड़ पर स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना अगले माह जून से आम जनता के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम घोटाले की जांच पकड़ेगी रफ्तार
देहरादून। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के पूर्व अधिकारियों की ओर से निर्माण कार्यों में किए 136 करोड़ रुपए घोटाले की जांच के लिए...