29.5 C
Dehradun
Sunday, March 29, 2026


spot_img

महिला से दुष्कर्म व बेटी से छेड़छाड़ का आरोपी पूर्व बीजेपी नेता मुकेश बोरा गिरफ्तार

हल्द्वानी। लालकुआं में विधवा महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद से फरार चल रहा मुकेश बोरा गिरफ्तार हो गया है। मुकेश बोरा पुलिस ने आखिरकार 25 दिन बाद उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार किया है। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीम में लगी हुई थी। टीमें उसके छिपे होने के संभावित ठिकानों उत्तर प्रदेश के बरेली, फरीदाबाद, दिल्ली के अलावा अन्य जगहों पर लगातार छापामारी कर रही थी। सर्विलांस के आधार पर पता चला कि मुकेश बोरा सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक वकील से संपर्क कर रहा है।
इस सूचना के बाद पुलिस ने छापामारी की। पुलिस ने मुकेश बोरा को छापामारी कर रामपुर के चाकू मोहल्ले से गिरफ्तार किया है। वहीं इस पूरे मामले में मुकेश बोरा को भगाने में और फाइनेंशियल मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि पूरे मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक महिला ने तीन साल से शारीरिक शोषण करने और अपने बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इस मामले में लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मुकेश बोरा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। बोरा ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया था। पुलिस मुकेश बोरा के घर की कुर्की भी कर चुकी है। मुकेश बोरा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट के वकील से संपर्क कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम करते: केंद्रीय...

0
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम...

सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक अवसंरचना में अभूतपूर्व निवेश कर रही...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर...

भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026, दिल्ली को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की...

0
नई दिल्ली।दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 राष्ट्रीय राजधानी को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...

देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में शनिवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का...

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में बुनियादी ढांचे एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं उद्यमों को प्रोत्साहन, प्रशासनिक सुदृढीकरण को बढ़ावा देने...