19.1 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर लगा 4000 रुपये का जुर्माना, लापरवाही पड़ी भारी

रांची। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से निचली अदालत द्वारा आरोप गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने इस मामले में मधु कोड़ा की ओर से तीसरी बार समय मांगे जाने पर 4000 रुपये का जुर्माना लगाया है। मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी। इससे पहले 17 जनवरी 2025 को समय मांगे जाने पर मधु कोड़ा पर 2000 रुपए का जुर्माना एवं 13 दिसंबर 2024 को 1000 रुपए का जुर्माना कोर्ट ने लगाया था।
जुर्माना की राशि झालसा में जमा करने का निर्देश हुआ था। बता दें, मधु कोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री जैसे पद का दुरुपयोग करते हुए हैदराबाद की बिजली कंपनी आईवीआरसीएल के निदेशक डीके श्रीवास्तव से मुंबई में 11.40 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।
साथ ही कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए उसे लातेहार, गढ़वा और पलामू सहित छह जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण करने का टेंडर दिया था। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसमें मामले में मधुकोड़ा ढाई वर्ष तक जेल में रह चुके हैं। उन्हें 30 जुलाई 2013 को जमानत मिली थी। वहीं, दूसरी खबर जमशेदपुर से हैं, जहां झारखंड हाईकोर्ट ने टाटा मोटर्स अस्पताल के डॉ. शिप्रा सरकार सहित चार अन्य डॉक्टरों के क्रिमिनल रिट याचिका को खारिज कर दिया है। झारखंड हाईकोर्ट में पिछले दिनों मामले में सुनवाई हुई थी। आदेश की सर्टिफाइड कापी आने के बाद पीड़ित परिवार के अधिवक्ता संजय कुमार राय ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल की शिक्षिका बबीता राय (42 वर्ष) टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती थी। उनकी सर्जरी डॉ. सोमनाथ घोष को करना था, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में डॉ. शिप्रा सरकार ने बबीता का ऑपरेशन किया, लेकिन उनके पास सर्जिकल डिग्री का रजिस्ट्रेशन ही नहीं था। शिप्रा सरकार की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई थी। शिकायतकर्ता रजनीश कुमार ने मेडिकल नेग्लीजेंसी के आरोप में पांच डॉक्टरों के खिलाफ न्यायिक दंडाधिकारी जमशेदपुर की कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इस याचिका को खारिज करने की मांग पर सभी डॉक्टर हाईकोर्ट गए थे। लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...