23.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम में पूर्व वन प्रमुख को मिली बड़ी जिम्मेदारी |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड वन विभाग के सेवानिवृत्त प्रमुख मुख्य वन संरक्षक और अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की कई महत्वपूर्ण समितियों से जुड़े डा आरबीएस रावत को अपना प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया है. भारतीय वन सेवा के योग्यतम अफसरों में शुमार डा. रावत लंबे समय तक वन विभाग के मुखिया रहे. वन विभाग के मुखिया रहते हुए डा. रावत को तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपर मुख्य सचिव बनाने की पहल की थी, लेकिन आईएएस लाबी ने इस महत्वपूर्ण पद पर गैर आईएएस को बिठाने के प्रयासों को विफल कर दिया था. अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में काम करने से रावत की पहचान देश के योग्यतम अफसरों में होती है. उनके अनुभव व ज्ञान को देखते हुए आईएएस अफसर भी उनका बड़ा सम्मान करते‌ हैं.मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि डॉ रावत के अनुभव और योग्यता का प्रदेश को लाभ मिलेगा. डा. रावत उस विवेकानंद फाउंडेशन से भी जुड़े हैं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ताकत माना जाता है. सरल स्वभाव के डा. रावत चमोली जनपद के मूल निवासी हैं और फारेस्ट आफीसर होने के साथ-साथ वे अच्छे ट्रैकर भी रहे हैं. रावत को बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पहला चेयरमैन बनाया था.

यह भी पढ़ें: हे भगवान: उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना पिछले 24 घंटे में 122 लोगों की मौत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...