देहरादून। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने मेनिफेस्टो न्याय पत्र के पांच न्याय और 25 गारंटियों के बारे में बताते हुए भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्हांेने कहा कि भाजपा के शासन में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था तार-तार हुई है। साथ ही मोदी सरकार देश में भ्रष्टाचार के विकास के अलावा कोई काम नही किया। जिससे देश की जनता में हताशा और निराशा का माहोल है।
राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस की तेज तर्रार प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कांग्रेस का घोषणापत्र कमरे में बैठकर पूंजीपतियों से पूछकर नहीं बनाया गया है, बल्कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल ने लाखों लोगों से मुलाकात कर इसका खाका तैयार किया है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा इन 10 सालों में भाजपा शासन काल में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, इसलिए बेरोजगारी दूर करने के लिए कांग्रेस ने युवा न्याय की बात की है। जिसमें 30 लाख रिक्त सरकारी पदों को भरा जाएगा। हर शिक्षित युवा को एक लाख की अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जाएगा। पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा।
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा उत्तराखंड के युवा भर्ती होकर अपने पराक्रम का परिचय देते थे, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो अग्निवीर योजना समाप्त करके पूर्व की भांति सेना में भर्तियां की जाएंगी। इसी तरह महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए दिए जाएंगे। सुप्रिया ने एमएसपी कानूनी गारंटी, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय की भी उपलब्धियां बताई। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति हर वर्ग की गिनती किए जाने पर भी अपनी बात रखी। इससे पूर्व कांग्रेस नेत्री और तेज तर्रार प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत रविवार को देहरादून पहुंची। देहरादून पहुंची सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
मोदी सरकार के कार्यकाल में जनता में हताशा और निराशा बढ़ीःसुप्रिया श्रीनेत
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















