देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है।
केंद्रीय नेतृत्व ने लम्बे समय से प्रतीक्षित उत्तराखंड कांग्रेस, जिला और शहर कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और चुनाव प्रबन्धन समिति का अध्यक्ष हरक सिंह रावत को बनाया गया है। करण माहरा को कांग्रेस कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। साथ ही जिला और शहर कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है। महर्षि ने बताया की मनोज यादव को प्रदेश कांग्रेस का सह प्रभारी बनाया गया है।
गणेश गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त
Latest Articles
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की...
एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नितिन...
राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू
नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत...
कुंभ मेला की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में...
उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर...

















