20 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद, यमुनोत्री हाईवे पर मलबे की चपेट में आई कार

देहरादून: देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में सोमवार को धूप खिली रही। वहीं मलबा आने से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में सोमवार तड़के झमाझम बारिश हुई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्खी टॉप के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्क्यारा ब्रह्मखाल के बीच में अवरुद्ध हो गया था। जिसे बाद में खोल दिया गया। वहीं बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा के पास अचानक भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में एक कार आ गई। वाहन सवार हादसे से बाल-बाल बचे।

वही ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर खाड़ी के समीप आलवेदर रोड का पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से एक मकान को खतरा पैदा हो गया है। भवन स्वामी ने लापरवाह कंपनी व बीआरओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हाईवे पर खाड़ी के पास आलवेदर रोड का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे विजेंद्र प्रसाद कोठियाल के भवन को खतरा पैदा हो गया, जिससे परिवार के सदस्य सहमे हुए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ताबड़तोड़ सीलिंग

0
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई...

प्रमोशन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेगे आंगबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार

0
देहरादून/हरिद्वार। जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोप है...

कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।...

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...