22.2 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

जल्द निपटा लें बैंक का काम…नवंबर में छुट्टियों की भरमार, देखे पूरी लिस्ट

अगर आप भी नवंबर में बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। नवंबर के महीने में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। इसमें दिवाली , गोवर्धन पूजा, छठ आदि त्योहार की छुट्टी शामिल है। इसके अलावा इसमें शनिवार और रविवार के अवकाश को भी शामिल किया गया है।

बैंक बंद होने की वजह से आपको जरूरी काम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, ऐसे में आप मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। कैश निकालने के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं।

RBI की ओर से जारी हॉलीडे लिस्‍ट में से कई अवकाश राष्‍ट्रीय स्‍तर के हैं, ऐसे में उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

नवंबर 2023 में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद

1 नवंबर 2023- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

5 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी

10 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

11 नवंबर, 2023- दूसरा शनिवार

12 नवंबर, 2023- रविवार

13 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों में अवकाश रहेगा।

14 नवंबर, 2023- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा।

15 नवंबर, 2023- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

19 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी

20 नवंबर, 2023- छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर, 2023- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

25 नवंबर, 2023- चौथा शनिवार

26 नवंबर, 2023- रविवार

27 नवंबर, 2023- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

0
देहरादून। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बना एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा। यही नहीं, इसके निर्माण से मानव-वन्य जीव संघर्ष में...

-मुख्य सचिव ने ली सचिव समिति की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने...

सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 118 करोड़ की धनराशि

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर...

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...