24.5 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

अच्छी खबर: उत्तराखंड पुलिस विभाग में 1521 सिपाही और 197 दरोगा पदों पर भर्ती को सरकार की मंजूरी

देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. कॉन्स्टेबल के 1521 और उपनिरीक्षक/ गुलनायक संवर्ग के 197 पदों पर भर्ती किये जाने हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है. पुलिस मुख्यालय के अनुसार अब जल्द सभी भर्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी.

गौर हो कि उत्तराखंड पुलिस में रिक्त 1521 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती को लेकर बेरोजगारों का इंतजार खत्म होने वाला है. पुलिस विभाग में जल्द बड़े स्तर पर भर्ती होने वाली है. रिक्त पड़े 1521 कांस्टेबल पद और 197 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती का शासनादेश जारी हो गया है. पांच साल के लंबे इंतजार के बाद पुलिस महकमे में भर्ती का रास्ता साफ हुआ है.

बता दें कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में वर्ष 2016 के बाद अब 5 वर्ष उपरांत रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में कांस्टेबलों के रिक्त पद नई भर्तियां से पूरे किए जाएंगे. जबकि सिविल और पीएससी सहित कुल 197 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती भी जल्द की जाएगी. ऐसा पहली बार हो रहा है कि पुलिस की भर्ती प्रक्रिया को लेकर उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को जिम्मेदारी दी गई है. ऐसे में आयोग पुलिस विभाग की मदद से नई भर्ती प्रक्रिया के कार्य को आगे बढ़ाएगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...