15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

राज्यपाल और सीएम धामी ने नानकमत्ता गुरुद्वारे में टेका मत्था

नानकमत्ता: उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार सुबरं नानकमत्ता गुरुद्वारा पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता गुरुद्वारे में मत्था टेका और पीपल साहेब में झाड़ू मारकर सेवा की। साथ ही गुरु का भी लंगर चखा।

इस दौरान मीडिया से रुबरू होते हुए राज्यपाल गुरुमीत सिंह ने कहा कि मुझे उत्तराखंड राज्य की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए मैं गुरद्वारा नानकमत्ता साहिब में गुरु नानक देव जी की चरण भूमि में आज दर्शन करने आए हूं और मैं अपने गुरु का धन्यवाद करता हूं कि मुझे उत्तराखंड के देवतुल्य लोगों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। रि. लेफ्टिनेंट जनरल और उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कि यह सिखों के लिए भी बड़े गर्व की बात है कि आज उन्हीं का एक सिख भाई उत्तराखंड के गवर्नर की पोस्ट पर विराजमान हुआ है, यह सिख भाइयों का मेरे प्रति प्रेम और मेरे गुरु का आशीर्वाद है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वो बनबसा आर्मी कैंट में कमांडिंग ऑफिसर के पद पर रह चुके हैं। समय-समय पर उनको गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में आने का सौभाग्य मिलता रहा है। कहा कि उन्हें ईश्वर का आशीर्वाद मिला है कि आज वो उत्तराखंड का राज्यपाल बने हैं इसके लिए वो गुरुद्वारे में गुरु नानक देव जी की चरण धरती नानकमत्ता साहिब में दर्शन करने आएं हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...