22.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

राज्यपाल ने नियोनेटल इटेंसिव केयर यूनिट (NICU) एम्बुलेंस को किया फ्लैग ऑफ

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन से नियोनेटल इटेंसिव केयर यूनिट (NICU) एम्बुलेंस को फ्लैग ऑफ किया। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जौलीग्रांट देहरादून द्वारा विकसित की गयी यह एम्बुलेंस एक एडवांस नियोनेटल ट्रांसपोर्ट एम्बुलेंस (एएनटीए) है जिसके माध्यम से नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की चुनौतियों का समाधान कर उन्हें समुचित उपचार और देखभाल पर कार्य किया जाएगा।

यह एम्बुलेंस नवजात शिशुओं को गंभीर बीमारियों के उपचार व उचित देखभाल में सहायक होगी। नवजात शिशुओं के लिए हर प्रकार की जांचे और अत्याधुनिक उपकरण से लैस नवजात परिवहन एम्बुलेंस एक अभिनव पहल है जो अन्य संस्थानों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में कार्य कर सकती है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने एम्बुलेंस के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में इस तरह के अत्याधुनिक उपकरणों से लैस एंबुलेंस से नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की चुनौतियों का समाधान हेतु कारगर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में संस्थान ने एक अच्छा कदम उठाया है जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से समय पर हायर सेन्टर तक उपचार के लिए लाया जा सकेगा। राज्यपाल ने संस्थान के सभी लोगों की इस कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि इसका प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि जरूरत के समय लोग इस सेवा का लाभ ले पाए। इस अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजय धस्माना, उप कुलपति डॉ विजेन्द्र चौहान सहित व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...