23.3 C
Dehradun
Saturday, March 7, 2026


spot_img

राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में किया ध्वजारोहण, प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी एवं राजभवन कर्मचारियों से भेंट कर मिष्ठान वितरित किया।

राज्यपाल ने देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकता। राज्यपाल ने प्रत्येक देशवासी से अपील करते हुए कहा कि इस अवसर पर प्रत्येक नागरिक को संकल्प लेना चाहिए कि देश की समृद्धि, सुरक्षा के लिए अपना योगदान देंगे। राज्यपाल ने कहा कि हम आज़ादी के 75 वर्ष पूरे कर चुके हैं लेकिन आने वाले 25 वर्ष प्रत्येक देशवासी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। राज्यपाल ने कहा कि आने वाले 25 वर्षो में प्रत्येक हिंदुस्तानी को पूरी निष्ठा से देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में प्रयास करना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड वीर भूमि है और राष्ट्रनिर्माण ने हमारे प्रदेश की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा इसलिए कि आज के दिन प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कही हुई बात से प्रेरणा लेनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा की प्रत्येक प्रदेशवासी को उत्तराखण्ड ने नवनिर्माण में सहयोग देना होगा। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद संपन्न राज्य है हमें इसके नव निर्माण में योगदान देना होगा तब जाकर उत्तराखण्ड आने वाले दशक में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान पर होगा बड़ा हमला, ब्रिटिश ठिकानों पर अमेरिकी बी-2 स्टील्थ बमवर्षकों की तैनाती...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी स्टील्थ बमवर्षक विमानों के ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर पहुंचने की आशंका बढ़ गई है, ठीक उसी समय जब राष्ट्रपति डोनाल्ड...

यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन

0
नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित हो चुका है। राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा में...

चुनाव से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की 'परिवर्तन यात्रा' पूरे राज्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।...

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ...

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’...

0
देहरादून: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’...