17 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

ग्राफिक एरा ने आपदा पीड़ित के लिए जोशीमठ में बनाया घर, रैंणी की सोणी देवी को कल मकान सौंपेंगे CM

देहरादून: जोशीमठ की आपदा में बेघर हुई वृद्धा सोणी देवी को कल अपना नया घर मिल जाएगा। ग्राफिक एरा द्वारा बनाये गए इस घर की चाबी कल (20 जून को) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर में आयोजित समारोह में उन्हें सौंपेंगे।

जोशीमठ क्षेत्र के रैंणी गांव में फरवरी, 2021 में ग्लेशियर टूटने से भयंकर बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ में बड़े स्तर पर जन-धन की हानि होने के साथ ही रैंणी गांव में वृद्धा सोणी देवी का घर भी जमींदोज हो गया था। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने रैंणी में बेघर हुई सोणी देवी के लिए आसपास के सुरक्षित इलाके में घर बनाने का निर्णय करके ग्राफिक एरा के विशेषज्ञों की एक टीम निदेशक इंफ्रास्टैचर डॉ सुभाष गुप्ता के निर्देशन में रैंणी गांव भेजकर सहायता कार्य का आगाज कर दिया था। परगनाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी और जिला प्रशासन के सहयोग से भूमि का चयन व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोणी देवी के लिए जोशीमठ के पास मेरग गांव में नये घर का निर्माण कराया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल (20 जून को) श्रीमती सोणी देवी को गोपेश्वर में होने वाले कार्यक्रम में इस घर की चाबी सौंपने की स्वीकृति दे दी है। ग्राफिक एरा के महानिदेशक डॉ संजय जसोला और निदेशक (इंफ्रा.) डॉ सुभाष गुप्ता इसके लिए गोपेश्वर रवाना हो गये हैं। भूकम्परोधी तकनीक से मेरग गांव में यह मकान बनाया गया है। नया घर मिलने को लेकर सोणी देवी बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि आंसू पोंछने के लिए डॉ कमल घनशाला जैसे लोग हों, तो आदमी कितना भी बड़ा दर्द भूल सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...