24.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

उत्तराखंड की बेटी ओलंपियन वंदना कटारिया को 11 लाख देगा ग्राफिक एरा

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी को नई ऊंचाई पर ले जाने वाली टीम में शामिल वंदना कटारिया को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने 11 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है. ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया ने ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है. डॉ. घनशाला ने कहा कि ओलंपिक में गोल की हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. भले ही भारतीय टीम हार गई है, लेकिन ओलंपिक में चौथे नंबर पर पहुंचना भी इतिहास रचने वाली उपलब्धि है. विश्वास है कि अगले ओलंपिक में तीन साल बाद भारत गोल्ड जरूर जीतेगा.

डॉ. घनशाला ने कहा कि उत्तराखंड की महिला शक्ति कठोर शारीरिक और मानसिक श्रम करती है. उत्तराखंड के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है. उत्तराखंड की लड़कियों और लड़कों को अच्छी ट्रेनिंग मिले, तो उत्तराखंड खेलों में पदक पाने वाले राज्य के रूप में भी जाना जाएगा. उन्होंने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि वंदना कटारिया को किसी ट्रेनिंग के लिए जरूरत होगी, तो ग्राफिक एरा उन्हें सहयोग करेगा. अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा. यूनिवर्सिटी की ओर से रजिस्ट्रार ओंकार नाथ पंडित ने सम्मान राशि देने के संबंध में वंदना कटारिया के परिजन को पत्र लिखा है. पत्र लेकर ग्राफिक एरा का प्रतिनिधि मंडल डॉ. सुभाष गुप्ता और साहिब सबलोक के साथ हरिद्वार के रोशनाबाद में वंदना कटारिया के परिवार से मिलने रवाना हो गया है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...