19.8 C
Dehradun
Saturday, April 4, 2026


spot_img

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 30 यात्रियों की गोली मारकर हत्या की, 20 से अधिक वाहनों में लगाई आग

लागोस: नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी इमो राज्य में शुक्रवार को बंदूकधारियों ने कम से कम 30 यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि हमलावरों ने 20 से अधिक वाहनों और ट्रकों को आग लगा दी। घटना के बाद, असुरक्षा से भरे इस क्षेत्र में हिंसा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।
एमनेस्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि हमलावरों के प्रतिबंधित अलगाववादी इंडिजिनस पीपल ऑफ बियाफ्रा (आईपीओबी) के सदस्य होने का संदेह है। इमो पुलिस के प्रवक्ता हेनरी ओकोये ने बताया कि हमला बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) की सुबह हुआ। हालांकि, उन्होंने मृतकों की संख्या के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि हमलावरों में से एक को पुलिस ने मार गिराया।
पुलिस के अनुसार, बंदूकधारी तीन समूहों में थे। उन्होंने सुबह 4 बजे राजमार्ग पर नाकाबंदी की और वाहनों को आग लगाने से पहले छिटपुट गोलीबारी की। बयान के अनुसार, पुलिस ने तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया हुआ है। सुरक्षाकर्मी आसपास के जंगलों और आसपास के इलाकों की तलाशी ले रहे हैं, जहां संदिग्धों के छिपे होने की आशंका है। दरअसल, IPOB दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया के अलगाव के लिए अभियान चला रहा है, जहां बहुसंख्यक लोग इग्बो जातीय समूह से हैं। नाइजीरियाई अधिकारियों ने IPOB को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है। 1960 के दशक के अंत में बियाफ्रा क्षेत्र में गृहयुद्ध छिड़ गया था, जिसमें 1 मिलियन से अधिक लोग मारे गए थे। हमला उस समय हुआ जब राष्ट्रपति टीनूबू अपने क्षेत्र के दौरे पर थे। यह वही सप्ताह था जब IPOB के नेता ननमदी कानू को संघीय अदालत में पेश किया गया था, जहां उनके खिलाफ आतंकवाद के आरोप में मुकदमा चल रहा है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने नाइजीरियाई अधिकारियों से हमले की जांच करने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने की अपील की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी : राष्ट्रपति...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आदिवासी समुदायों सहित देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी...

भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त: इंडियन ऑयल

0
नई दिल्ली।पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति  पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल ने...

सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्‍वस्‍त किया है कि वह देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास कर रही...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने...

उप सेना प्रमुख ले.ज. राजीव घई ने सीएम से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर...