24.2 C
Dehradun
Sunday, September 20, 2026


spot_img

भारत के मुंहतोड़ जवाब से दहशत में पाकिस्तान, गिड़गिड़ाते रक्षा मंत्री ने चीन-ईरान-सऊदी से मांगी मदद

इस्लामाबाद। आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अब दूसरे देशों के सामने गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान हर दिन ईरान, सऊदी अरब, चीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों से कूटनीतिक बातचीत कर रहा है।
नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए आसिफ ने कहा, भारत ने सीधे हमले के लिए नहीं, बल्कि जासूसी के मकसद से ड्रोन हमले किए थे। आसिफ के अनुसार, भारत के ड्रोन को एक सुरक्षित सीमा तक अंदर आने दिया गया और फिर उन्हें गिरा दिया गया, ताकि संवेदनशील जगहों का पता न चले। वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तरार ने दावा किया कि बुधवार से शुक्रवार तक कुल 77 ड्रोन गिराए गए। पहले 29 ड्रोन गिराए और फिर रातभर में 48 ड्रोन गिराए गए।
भारत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने बीती रात 300 से 400 ड्रोन भेजे थे, जो लेह से लेकर सर क्रीक तक 36 जगहों पर भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने आए थे, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें नाकाम कर दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तब और बढ़ गया, जब भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और पाकिस्तान की ओर से 15 भारतीय शहरों पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया।
आसिफ ने दोहराया कि पाकिस्तान सरकार क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए हर दिन कूटनीतिक प्रयास कर रही है। इस बीच, सऊदी अरब के विदेश मामलों के मंत्री आदेल अल-जुबैर आज इस्लामाबाद पहुंचे। इससे पहले वे दिल्ली में थे, जहां उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की और भारत की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर की गई कार्रवाई पर चर्चा की। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराकची भी बुधवार देर रात एक पूर्व निर्धारित दौरे पर भारत पहुंचे थे।
भारत के ड्रोन हमलों ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री सैयद मुस्तफा ने कहा कि देश में अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...