20.2 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

हरियाणा के नूंह जिले में बैन हुआ गुटखा-तंबाकू और सिगरेट, उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी

नूंह: हरियाणा के नूंह जिला मजिस्ट्रेट-उपायुक्त अखिल पिलानी ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 (2006 का केन्द्रीय अधिनियम 34) की धारा 30 की उपधारा (2) के खंड (क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि जिले में तंबाकू एवं गुटखा सहित सभी प्रकार के तंबाकूजन्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं विक्रय पर एक वर्ष की अवधि के लिए पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गुटखा, पान मसाला, सुगंधित एवं मिश्रित तंबाकू, खारा, शुभनिशा, सुपारी मिश्रण, रामचाकु तथा इसी प्रकार के अन्य उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। इनका सेवन न केवल कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों को जन्म देता है, बल्कि युवाओं की शारीरिक एवं मानसिक संरचना पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
उपायुक्त ने कहा कि यह आदेश जारी होने की तिथि से आगामी एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। यदि कोई व्यक्ति अथवा संस्था इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...

शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहलः कुसुम कंडवाल

0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023“ के संबंध में...

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश

0
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों...

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

0
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक...