नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के मैदानी इलाके ही नहीं, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी ज्यादातर जिले भी लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है और अगले तीन दिनों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। पंजाब में 18 जून तक लू व अति लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। शनिवार को सबसे ज्यादा 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान अबोहर का रहा, जो सामान्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर के नेरी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। उत्तराखंड में देहरादून का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में भी लू का प्रकोप जारी है। जम्मू संभाग में सबसे अधिक तापमान कठुआ जिले में 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डा. मुख्तार के अनुसार जम्मू में 20 जून तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। बंगाल व सिक्किम में भारी बारिश की संभावनादेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए आरेंज तो कुछ के लिए रेड अलर्ट जारी किए हैं। अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सोमवार और मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल और सिक्किम के उप-हिमालयी भागों में भी भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र के नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर और बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर जैसे अलग-अलग इलाकों में पहुंच गया है। अगले तीन-चार दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
पहाड़ों पर भी कहर बरपा रही गर्मी, दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में जारी लू का टॉर्चर
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















