इंफाल। मणिपुर में पिछले साल से चल रही हिंसा के बीच शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सरकारी बंगले के पास आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग सीएम आवास के पास मौजूद सचिवालय परिसर के पास एक बिल्डिंग में लगी। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने के लिए तीन दमकल की गाड़ियों को लगाया, जिन्होंने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री के बंगले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
यह इमारत गोवा के पूर्व मुख्य सचिव दिवंगत आईएएस अधिकारी टी किपगेन के परिवार की है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल मणिपुर में हिंसा भड़कने के बाद से यह घर खाली पड़ा है। बता दें कि 3 मई, 2023 को कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से मणिपुर लगातार हिंसा की चपेट में है। इस हिंसा में अबतक 219 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।
मणिपुर में हिंसा के बीच सचिवालय बिल्डिंग के पास लगी भीषण आग
Latest Articles
राष्ट्र निर्माण में जन भागीदारी की शक्ति, भारत की सबसे बडी मजबूती : प्रधानमंत्री...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में जन भागीदारी की शक्ति, भारत की सबसे बडी मजबूती है। श्री मोदी...
गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर की पायलट परियोजना...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर की पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। यह एकीकृत...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने देश को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने का किया आह्वान
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देश को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने का आह्वान किया है। श्री राधाकृष्णन...
एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में एचआरडीए द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स...
उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार: CM
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का...

















