26.7 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश राज्यभर में दुश्वारियां भी बढ़ी हुई है। गंगोत्री हाईवे नेताला के पास भूस्खलन से अवरुद्ध है। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट के पास मलबा आने से बंद हो गए थे। यहां मार्ग खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई। इसके अलावा यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड और पालीगाड़ में भी अवरुद्ध हुआ था। फिलहाल, यहां यातायात सुचारू है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में बारिश के चलते दुश्वारियां बनी हुई हैं। जगह-जगह मार्ग बंद हो रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। बीते रोज चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के पंती गांव में बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा। खालगाड गदेरे(नाला) में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से नुकसान पहुंचा है। आपदा में एक युवती घायल भी हुई, जिसका उपचार कराया जा रहा है। मसूरी में भी रातभर मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...