15.1 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

बर्फ की चादर से ढके उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके, 50 गांवों से कटा संपर्क

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बर्फबारी शुरू हो गई है। अब धीरे-धीरे ठंड भी अपने चरम पर पहुंच रही है। शनिवार को भी पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। केदारनाथ में बर्फ की मोटी चादर जम गई है। हालांकि बर्फ गिरने से पहाड़ी जिलों में 50 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। जहां पहाड़ी जिलों में बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें तो बर्फबारी और बारिश का क्रम अभी बना रहेगा।

बता दें कि बीते दिन देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर समेत कई जगहों में बारिश भी होती रही। चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुआ। रुद्रप्रयाग का उखीमठ मंडल गोपेश्वर मोटर मार्ग बर्फबारी से अवरुद्ध हो गया। कई रास्ते बारिश की वजह से भी क्षतिग्रस्त हुए। जानकारी के अनुसार चमोली जिले में बर्फबारी से 20 से अधिक गांव अलग-थलग हो गए हैं कई रास्तों पर वाहन भी फंस रहे हैं।

बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, गौरसों सहित चमोली की ऊंची चोटियों में सुबह से ही बर्फबारी होती रही। तीन दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा मध्यमेश्वर, तुंगनाथ, चोपता, दुगलबिट्टा, देवरियाताल, कार्तिक स्वामी, चंद्रशिला समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर भी भारी बर्फबारी हुई है। साथ ही पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आ चुकी है।

नैनीताल जिले में लगभग सभी जगहों पर बारिश होते रही। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात भी हुआ। मौसम विभाग ने पहले ही नैनीताल में बर्फबारी की आशंका जताई हुई है। गौरतलब है कि इसी वजह से हल्द्वानी समेत आसपास के इलाकों में ठंड अधिक बढ़ गई है। बता दें कि बीते दिन नैनीताल का न्यूनतम तापमान 2.3 व मुक्तेश्वर का 0.8 रहा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...