नई दिल्ली। बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर दो पुराने रैपर्स के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इस बार मामला है रैपर बादशाह के एक विवादित बयान और उस पर हनी सिंह की तीखी प्रतिक्रिया का। दुआ लीपा को लेकर दिए गए एक कमेंट के बाद पहले ही बादशाह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे थे और अब हनी सिंह के तंज ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है। दरअसल बादशाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इंटरनेशनल पॉप सिंगर दुआ लीपा के बारे में ऐसा बयान दिया, जो काफी आपत्तिजनक माना गया। उन्होंने कहा था कि वो उनके साथ बच्चे पैदा करना पसंद करेंगे। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। मामला तूल पकड़ने के बाद बादशाह ने सफाई दी कि उनका इरादा तारीफ करने का था, न कि अपमान का। उन्होंने कहा, ‘जब आप किसी महिला की तारीफ करना चाहते हैं, तो सबसे खूबसूरत तारीफ ये हो सकती है कि आप उन्हें अपने बच्चों की मां के रूप में देखना चाहें।’
हालांकि बादशाह की ये सफाई भी लोगों को रास नहीं आई। इंस्टाग्राम पर जब एक मीडिया पेज ने उनकी सफाई को पोस्ट किया, तो हनी सिंह ने उस पर कमेंट करते हुए लिखा- जीनियस। यह कमेंट भले ही छोटा था, लेकिन इसके पीछे छुपा तंज इंटरनेट यूजर्स से छिपा नहीं रहा। फैंस ने तुरंत समझ लिया कि हनी सिंह बादशाह की सफाई पर व्यंग्य कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पाजी ने तो कटाक्ष कर दिया’, तो दूसरे ने लिखा, ‘पाजी, तुस्सी ग्रेट हो!’
गौरतलब है कि हनी सिंह और बादशाह कभी एक ही रैप ग्रुप ‘माफिया मुंडीर’ का हिस्सा थे, जिसमें इक्का, लिल गोलू और रफ्तार जैसे रैपर भी थे। लेकिन समय के साथ इनके बीच मतभेद बढ़े और ग्रुप टूट गया। तब से दोनों रैपर्स के बीच दरार बनी हुई है, जो सोशल मीडिया और इंटरव्यूज के जरिए कई बार सामने आ चुकी है।
2024 में देहरादून में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बादशाह ने मंच से यह कहकर सबको चौंका दिया था कि वे हनी सिंह से अपनी दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि वो बीती बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं और हनी सिंह के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं। लेकिन लगता है कि हनी सिंह अब भी इस रिश्ते को पहले की तरह ही देख रहे हैं और मेल-मिलाप के मूड में नहीं हैं।
हनी सिंह ने फिर लिया रैपर बादशाह से पंगा, दुआ लीपा वाले विवादित बयान की सफाई पर कसा तंज
Latest Articles
मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने की मुलाकात, उत्तराखंड को देश का...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म...
सीएम धामी ने पीएम मोदी के दून दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट...
देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...
सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

















