18.6 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

संभल में भीषण हादसा: एक परिवार के छह लोगों की माैत, कार-पिकअप में हुई टक्कर, चार लोगों की हालत गंभीर

संभल: हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा के नजदीक गंगा एक्सप्रेस-वे पर सब्जी से भरी पिकअप और ऑल्टो कार में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें अमरोहा के आदमपुर निवासी रोहित की पत्नी रेनू (35), बेटा भास्कर (7), बेटी रिया (10), बहन देववती (40), भाभी गीता (28) और साले किशन का बेटा कपिल (12) की मौत हो गई। रोहित (38) और उनका बड़ा बेटा जय (13) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पिकअप के चालक और परिचालक की भी हालत गंभीर है। हादसा बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े सात बजे उस समय हुआ जब रोहित अपने पूरे परिवार के साथ बहजोई थाना क्षेत्र के पैतृक गांव बिसारू से नामकरण के कार्यक्रम में शामिल होकर आदमपुर के लिए लौट रहे थे।
वह बहजोई के लहरावन से गंगा एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश कर गए। गांव रसूलपुर धतरा के नजदीक सामने से आई सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। इसमें सभी गंभीर रुप से घायल हुए। ग्रामीणों की मदद से यूपी 112 और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां छह लोगों के मृत होने की पुष्टि हुई। रोहित और जय का उपचार चल रहा है। पिकअप चालक व परिचालक की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर एएसपी कुलदीप सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। क्षतिग्रस्त वाहनों को घटनास्थल से हटाया गया है।
रोहित के भाई सुनील ने बताया कि 10 वर्ष पहले आदमपुर में जाकर बस गए थे। वहां सराफा की दुकान रोहित चलाते हैं। बृहस्पतिवार को गांव बिसारु में छोटे भाई डेविड के बेटे का नामकरण था। इसलिए सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। सुनील ने बताया कि उनकी पत्नी गीता की भी इस हादसे में जान गई है। वहीं, दूसरी ओर हादसे की सूचना आदमपुर और बिसारू पहुंची तो चित्कार मच गई। लोग अपने अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को किया गया समर्पित

0
देहरादून। परेड ग्राउंड में निर्मित ऑटोमेटेड पार्किंग जनमानस को समर्पित, शहर को जाम से मिलेगी राहत मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद देहरादून के परेड ग्राउंड...

मुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।...

गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरसंभव प्रयास कर रही...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर, रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी...

यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला

0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला...

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...