उन्नाव: उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक हरदोई की ओर जा रही मिनी बस में दाहिनी तरफ से टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में चालक की तरफ का बस का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक सहित सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो महिलाएं और पांच पुरुष हैं। कई की हालत नाजुक है। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
गंभीर रूप से घायल छह लोगों को कानपुर हैलट और 13 घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक घायल का सफीपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। ट्रक हरदोई से उन्नाव की तरफ जा रहा था और मिनी बस उन्नाव से हरदोई जा रही थी। बस के बगल से निकलते समय हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन चालकों ने पहले निकले की होड़ और एक दूसरे को साइड न देने की वजह से हादसा हुआ है। सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि ट्रक को माखी थाना पुलिस ने चालक सहित पकड़ लिया है।
भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बस में मारी टक्कर, सात लोगों की मौत, 20 लोग घायल
Latest Articles
देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...
सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...
पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...
14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम...

















