21.6 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

ईरान ने मेरी हत्या कराई तो खत्म हो जाएगा उसका नामोनिशान- दावोस में ट्रंप खुली धमकी

नई दिल्ली। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच तेहरान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या कराई तो अमेरिका इस देश का धरती से नामोनिशान मिटा देगा। ट्रंप की यह धमकी तेहरान की उस चेतावनी के बाद आई है, जिसमें उसने देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई करने पर आगाह किया है।
ट्रंप ने न्यूजनेशन के कार्यक्रम ‘केटी पावलिच टुनाइट’ कार्यक्रम को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने बहुत सख्त निर्देश दे रखे हैं कि अगर कुछ होता है तो वे उन्हें इस धरती से मिटा देंगे।’ इससे पहले ईरान ने ट्रंप को खामेनेई के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई करने पर चेतावनी दी।
ट्रंप ने खामेनेई के लगभग 40 वर्षों के शासन को खत्म करने का आह्वान किया, जिसके बाद ईरान ने यह चेतावनी दी। ईरान के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता जनरल अबुलफजल शेकारची ने कहा, ‘ट्रंप जानते हैं कि अगर हमारे नेता की ओर हाथ भी बढ़ाया गया तो हम न केवल उस हाथ को काट देंगे बल्कि उनकी दुनिया में आग लगा देंगे।’ जबकि ईरान की संसद ने खामेनेई को कुछ भी होने पर जिहाद छेड़ने की चेतावनी दी है।
बता दें कि ट्रंप ईरान में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लेकर कई बार चेतावनी दे चुके हैं। देश में 28 दिसंबर से महंगाई और आर्थिक बदहाली के खिलाफ जारी प्रदर्शनों में अब तक पांच हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने बुधवार को अमेरिका के खिलाफ अब तक की सबसे सीधी और कड़ी चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि अगर उनके देश पर दोबारा हमला हुआ तो वह अपने पास मौजूद हर ताकत के साथ जवाब देगा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर निर्मम कार्रवाई के चलते ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है। इस दमन के कारण ही दावोस में विश्व आर्थिक फोरम में उन्हें दिया गया निमंत्रण रद कर दिया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...