22.2 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, इन प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

देहरादून: गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शाम 5 बजे कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि इसमें कर्मचारियों से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर विचार किया जा सकता है। विधानसभा चुनावों से पहले सरकार चुनावी लिहाज से कुछ बड़े निर्णय भी ले सकती है। राज्य कर्मचारियों को रिझाने के लिए सरकार की तरफ से कुछ बड़े प्रयास किए जा सकते हैं।

कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को 3 फीसदी तक बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिल सकता है। दीपावली का त्योहार भी आने वाला है। ऐसे में सरकार कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा भी दे सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार जनता से जुड़े कुछ बड़े फैसले भी ले सकती है।

निकाय कर्मचारियों को भी सौगात मिल सकती है। साथ ही लंबे समय से आंदोलन कर रहे आंकगबाड़ी, दिव्यांग और अन्य वर्गों की मांगों पर भी कैबिनेट में मुहर लग सकती है। साथ पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड-पे के फैसले को भी कैबिनेट से पास किया जा सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

0
देहरादून। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बना एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा। यही नहीं, इसके निर्माण से मानव-वन्य जीव संघर्ष में...

-मुख्य सचिव ने ली सचिव समिति की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने...

सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 118 करोड़ की धनराशि

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर...

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...