25.2 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, सरकार ने किए ये बदलाव

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के फार्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तय शुल्क के साथ हाईस्कूल के संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों के फार्म जमा करने की तिथि 15 सितंबर कर दी गई है। जबकि सीईओ कार्यालय में इसे 30 सितंबर तक जमा कराना होगा।

शिक्षा सचिव राधिका झा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में कोविड की वजह से वर्ष 2021 का हाईस्कूल और इंटर बोर्ड का रिजल्ट दो महीने देरी से घोषित हुआ है। जिसे देखते हुए वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए तय शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई है। इसके लिए विलंब शुल्क के साथ 25 सितंबर तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में फार्म जमा किए जा सकते हैं। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 27 सितंबर तक फार्म जमा कराए जा सकते हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी इसे बोर्ड कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा कराएंगे। शिक्षा सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था केवल बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए लागू की गई है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित अन्य निर्देश एवं व्यवस्थाएं पूर्व की तरह रहेंगी। शिक्षा सचिव ने कहा कि आदेश का कडाई से पालन कराया जाए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...