नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि वो गर्मियों की छुट्टियां का एलान करें। इनमें निजी और सरकारी प्राप्त स्कूल शामिल हैं। इस दिल्ली में गर्मी का कहर जारी है। कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच रहा है और भीषण लू चल रही है।
दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने कहा कि सभी स्कूलों को 11 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां मनाने का निर्देश दिया गया है। सभी स्कूल 11 मई से बंद हैं। हालांकि, यह देखा गया है कि कुछ सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूल अभी भी चल रहे हैं। इस भीषण गर्मी में बच्चों की तबीयत खराब होने का डर है। शिक्षा निदेशालय ने इसीलिए सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से गर्मी की छुट्टियों के लिए स्कूल बंद करने की सलाह दी है। दिल्ली में सोमवार को भी कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। दिल्ली में रविवार को तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस था।
सोमवार को नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले दक्षिण-पश्चिम दिल्ली क्षेत्र में 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में देश में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली के कई हिस्सों में लू और अन्य क्षेत्रों में भीषण लू की स्थिति की भविष्यवाणी की है।
भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियों को लेकर सरकार का अहम आदेश
Latest Articles
बिहार समेत नौ प्रदेशों के राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले
नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण,...
केंद्रीय मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी...
देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे तथा...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील
देहरादून: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुवार को दो स्थानों पर सीलिंग...
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से...














