26.3 C
Dehradun
Friday, May 29, 2026


spot_img

मणिपुर में हथियार-गोला बारूद का जखीरा बरामद

इंफाल। भारतीय सेना ने मणिपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध संबंधी सामग्री बरामद की। बरामद हथियारों में इम्प्रोवाइज्ड लंबी दूरी की मोर्टार (पोम्पी), एक 303 राइफल, 12 बोर की दो बंदूक, दो हैंड ग्रेनेड, गोला-बारूद आदि शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय मणिपुर ने बताया कि सेना को राज्य के इंफाल पूर्व जिले के ग्वालताबी गांव के सामान्य क्षेत्र में हथियारों व गोला-बारूद होने की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना पर सेना ने मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया और बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया।
बरामद हथियारों व गोला-बारूद को आगे की जांच के लिए मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। सुरक्षा बल मणिपुर राज्य में शांति और सद्भाव की शीघ्र बहाली के लिए सतर्क और प्रतिबद्ध हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर  दी...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें...

गृह मंत्री अमित शाह ने अवैध अप्रवासी की पहचान कर देश से निकालने की...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से हर अवैध अप्रवासी की पहचान करके उसे निर्वासित करने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता...

केन्‍द्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 12 राज्‍यों को 10,000 करोड़ रुपये से...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पी.एम.ए.वाई.जी.) के अंतर्गत 12 राज्यों को...

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों को दो-दो दिन विधानसभाओं में प्रवास...

0
​देहरादून । तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विस चुनाव को देखते हुए बूथ प्रबंधन को लेकर...

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन अब पहले से कहीं...