रुद्रप्रयाग। जिले के कुंडा-दानकोट के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहंुची एसडीआरएफ की टीम ने मृतकों के शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 11.15 बजे कुंडा-दानकोट के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। स्कूटी में 3 युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंची और तीनों युवकों को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद 108 की मदद से मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जिला अस्पताल भिजवाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बीती रात एक स्कूटी हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। स्कूटी में अंकित (उम्र- 27) पुत्र प्रताप लाल निवासी-गुनियाल (पोखरी ), टीटू (उम्र- 23 )पुत्र राकेश लाल, निवासी- कुंडा दानकोट, संदीप (उम्र-27) निवासी- बरसील जिला रुद्रप्रयाग सवार थे, जिनकी हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।
रुद्रप्रयाग में स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत
Latest Articles
देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...
सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...
पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...
14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम...

















