17.3 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

रुद्रप्रयाग के गांव में भूस्खलन से खिसकी घरों के नीचे की जमीन, कई मकान खतरे के जद में…

रुद्रप्रयाग: भूस्खलन जैसे शब्दों का नाम सुनते ही भयानक दृश्य नजरों के सामने आने लगते हैं। अमुमन तौर पर तो पहाड़ के वासियों को भूस्खलन देखने की आदत होती है। इसी क्रम में अब रुद्रप्रयाग जिले के एक गांव में भूस्खलन की एक भयावह घटना सामने आई है।

दरअसल रुद्रप्रयाग के सारी गांव के झालीमठ तोक में भूस्खलन ने सबको डरा दिया है। गांव में अचानक हुए भूस्खलन से घरों के नीचे की जमीन खिसक गई है। गांव के ठीक नीचे भूस्खलन हुआ है। जिसकी वजह से गांव पर खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि भूस्खलन की वजह से दो गौशालाएं और तीन शौचालय छतिग्रस्त हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वीडियो के क्षेत्र में वायरल होने के बाद प्रशासन तक बात पहंची है।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशाास ने भूस्खलन की इस घटना का संज्ञान लिया और तत्काल तहसीलदार मंजू रावत और आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार मौके पर जाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इसी खतरे की आशंका के चलते गांव के करीब 11 परिवारों को यहां से शिफ्ट कराया गया है। कुल 62 लोगों को जगह बदलकर निवास करने को कहा है। तहसीलदार की मानें तो भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए अन्य स्थानों पर रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल पूरे गांव पर खतरा मंडरा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...