15.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

भारत और अमेरिका के बीच जल्द हो सकता व्यापार समझौता

वॉशिंगटन। अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता हो सकता है। राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हासेट ने सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘हां, हम निश्चित रूप से (व्यापारिक समझौते के) काफी करीब थे। मैंने राजदूत से बात की। आप जानते हैं.. हमने दौरे किए हैं।’ हासेट से भारत के साथ व्यापार समझौते के बारे में पूछा गया था। क्या वॉशिंगटन कई बार नई दिल्ली के साथ समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंचा था।
भारत और अमेरिका मार्च से प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। दोनों पक्ष अब तक छह दौर की वार्ता कर चुके हैं। हासेट ने भारत के रूस के संबंधों की स्थिति की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है ये स्थिति थोड़ी पेचीदा है, क्योंकि भारत रूस के साथ जो करता है और हमारे साथ जो करता है, उसमें तालमेल बैठाना मुश्किल है। फिर भी हम बहुत उम्मीद रखते हैं। लेकिन, बात कुछ उलझ गई है क्योंकि भारत-अमेरिका के संबंध में बहुत-सी चीजें हैं, लेकिन हम अच्छे दोस्त हैं और उम्मीद है जल्दी ही इसे सब सुलझा लेंगे। मंगलवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा, भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर आप तब अच्छी खबर सुनेंगे, जब यह समझौता निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित होगा। दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा, भारत समझौते में अपने किसानों और मछुआरों के हितों की भी रक्षा करेगा।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...