नई दिल्ली। रोल्स रॉयस भारत में अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के इंजन का निर्माण स्थानीय स्तर पर करेगी। खास बात यह है कि यह परियोजना किसी भारतीय कंपनी के साथ मिलकर तैयार की जाएगी और इसमें प्रयोग की जाने वाली तकनीकी का पूरी तरह हस्तांतरण भी किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद कंपनी के सीईओ टुफान एर्गिनबिलगिक ने गुरुवार को एक रणनीतिक रोडमैप पेश किया। इस पहल के तहत रोल्स रॉयस भारत में अपने कार्यबल को दोगुना से ज्यादा करके लगभग 10,000 लोगों तक पहुंचाने और लोकल सप्लाई चेन सोर्सिंग में 10 गुना बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। सीईओ ने कहा, ‘जैसे-जैसे हम भारत के रक्षा, विमानन और ऊर्जा सेक्टर में अपनी भागीदारी बढ़ाएंगे, वैसे-वैसे हम भारत में अपने इकोसिस्टम का विस्तार करेंगे।’
सीईओ ने कहा, ‘भारत के लिए हमारी महत्वाकांक्षा देश में हमारी दशकों पुरानी उपस्थिति, हमारे बढ़ते फुटप्रिंट, हमारी गहरी इंडस्ट्री पार्टनरशिप और एडवांस टेक्नोलाजी की मजबूत नींव पर खड़ी है।’ फिलहाल 1,400 से ज्यादा रोल्स रॉयस इंजन अलग-अलग डिफेंस प्लेटफार्म पर काम कर रहे हैं।
भारत बनाने जा रहा धांसू फाइटर जेट, रोल्स रॉयस देगा इंजन; चीन-पाक में बढ़ी बेचैनी
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ताबड़तोड़ सीलिंग
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई...
प्रमोशन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेगे आंगबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार
देहरादून/हरिद्वार। जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोप है...
कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।...
सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

















