25.1 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों नशीली गालियों का जखीरा पकड़ा

रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के धंधे का भड़ाफोड़ किया। पुलिस टीम को मेडिकल स्वामी के कब्जे से करीब 10000 प्रतिबन्धित नशीली गोलियों व कफ सीरप की बरामदगी हुई।
इस मामले में एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के अवैध नशे के मुक्त कराने के लिए पुलिस को निर्देशित किया था। इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विवेक कुमार के नेतृत्व में दो फरवरी को उधम सिंह नगर जिले के कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। इस दौरान औषधि निरीक्षक और स्थानीय पुलिस की टीम भी मौजूद रही।
छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल, गोलियों और कफ सीरप की बरामदगी हुई। इस मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक 53 साल के राजकुमार को भी गिरफ्तार किया. राजकुमार गदरपुर के ही रहने वाले है। एसटीएफ ने बताया कि मेडिकल स्टोर से 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 टेबलेट और 51 प्रतिबन्धित कफ सीरप बरामद किये गये। व्यवसायिक मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी होने पर आरोपी के खिलाफ थाना गदरपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...