नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने असम के गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच पानी के नीचे भारत की पहली सड़क सह रेल सुरंग के निर्माण को मंजूरी दे दी।
ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनाई जाने वाली यह सुरंग भारत की पहली और दुनिया की दूसरी सड़क-रेल सुरंग होगी। 34 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 18,662 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि नदी के नीचे भारत की पहली सुरंग कोलकाता में हुगली के नीचे बनाई गई है और अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए पहली समुद्री सुरंग पर काम जारी है।
हुगली नदी के नीचे बनी सुरंग मेट्रो संचालन के लिए है, जबकि प्रस्तावित गोहपुर-नुमालीगढ़ सुरंग में रेल और सड़क परिवहन दोनों साथ-साथ संचालित होंगे। केंद्र सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस परियोजना से असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को काफी लाभ होगा।
इससे माल ढुलाई की दक्षता बढ़ेगी, रसद लागत कम होगी और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी। यह परियोजना पूरे असम में प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और रसद केंद्रों को निर्बाध संपर्क प्रदान करेगी।
असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी भारत की पहली सड़क-रेल सुरंग, पूर्वोत्तर राज्यों को मिलेगा लाभ
Latest Articles
मेघालय में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू
नई दिल्ली। मेघालय के पश्चिम गारो जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी तनाव के...
तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर चर्चा की। दोनों नेताओं...
Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज: 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट
नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित...
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को...
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद...

















