नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत की कर प्रणाली सरलीकरण, प्रौद्योगिकी, विश्वास और पारदर्शिता की दिशा में विकसित हुई है, जिससे राजकोषीय क्षमता मजबूत हो रही है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय सार्वजनिक वित्त और नीति संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश की राजस्व प्रणाली में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।
वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार ने राजकोषीय नीति की दिशा को उपभोग-आधारित घाटे से उत्पादक निवेश-आधारित समेकन की ओर विश्वसनीय रूप से बदल दिया है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत, निष्पक्ष और कुशल राजस्व प्रणाली शासन के लिए आवश्यक है।

















