12.4 C
Dehradun
Saturday, March 21, 2026


spot_img

इंडिगो के विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग, इंजन में आई खराबी; दिल्ली से गोवा जा रही थी फ्लाइट

नई दिल्ली: दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के चलते सोमवार रात आपात स्थिति में मुंबई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान एयरबस A320neo विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद विमान को तुरंत मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। उड़ान संख्या 6ई-6271 ने रात 9 बजकर 52 मिनट पर मुंबई में सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, विमान में सवार यात्रियों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल सका है।
सूत्र ने बताया, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान 6E-6271 के एक इंजन में उड़ान के दौरान खराबी आ गई थी, जिसके कारण इसे मुंबई डायवर्ट किया गया और वहां पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई।
इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, उड़ान संख्या 6E-6271 ने दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरते समय ही विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। तुरंत सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट कर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। प्रवक्ता ने बताया कि परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो शीघ्र ही यात्रियों को लेकर रवाना होगा। इससे पहले, 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड के भीतर क्रैश हो गई थी। इसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई को हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की। इसमें विमान क्रैश होने के पीछे कई कारण बताए गए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...

भारत और भूटान ने डाक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली। भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारतीय डाक और भूटान डाक के बीच...

हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद

0
शिमला/धर्मशाला। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग...

भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पूरे क्षेत्र में पहली बार लाभ अर्जित किया:...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पहली बार पूरे क्षेत्र में लाभ...

SIR में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे BLO की मदद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राज्य...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को...