17.8 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव में गिराई 100 किलो विस्फोटक मिसाइल

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के साथ जारी रहा। इजरायल ने ईरान के 50 से अधिक सैन्य ठिकानों और उत्पादन केंद्रों पर रातभर बमबारी की। लेबनान में राजधानी बेरूत के दक्षिण में भी ताबड़तोड़ हमले हुए।
वहीं, ट्रंप द्वारा पांच दिनों तक ईरान के ऊर्जा केंद्रों पर हमले न करने के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए ईरान के दो ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए गए। जवाब में ईरान ने इजरायल समेत पश्चिम एशिया के सभी ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमलों की बारिश कर दी। ईरान की एक मिसाइल तेल अवीव के केंद्रीय शहर पर गिरी। इस पर 100 किलो वजन का विस्फोटक लगा हुआ था।
वहीं इराक के कुर्दिस्तान में छह मिसाइल हमले हुए, जिसमें छह कुर्द लड़ाके मारे गए, जबकि 30 घायल हो गए। ट्रंप की तरफ से ईरान से बातचीत की पहल के बाद पाकिस्तान ने ईरान को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है, जबकि ईरान ने ‘संपूर्ण विजय’ होने तक बातचीत से साफ इनकार कर दिया है। ईरान के अड़ियल रुख के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमत फिर बढ़कर 1.8 प्रतिशत बढ़कर 101.77 डालर पहुंच गई।
एपी के अनुसार, ईरानी मीडिया फॉर्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को इस्फहान प्रांत में प्राकृतिक गैस ढांचे और खोर्रमशहर बिजली संयंत्र को जानेवाली गैस पाइपलाइन पर हमले हुए। न तो इजरायल और न अमेरिका ने ही इन हमलों की जिम्मेदारी ली। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को तबाह करने के अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के दावे के उलट ईरान की तरफ से मिसाइल हमलों की तीव्रता बढ़ती जा रही है।
मंगलवार को ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायली सेना के कर्नल मिकी डेविड ने कहा कि अब तक के युद्ध के दौरान हमने ईरान का ऐसा हमला नहीं देखा था। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। इजरायल में अब तक 16 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 4500 से ज्यादा घायल हैं। रायटर के अनुसार, खाड़ी देशों की तरफ भी ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले तेज हुए हैं।
यूएई और सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेना ने कई ड्रोन इंटरसेप्ट किए, जबकि कुवैत में बिजली के तारों पर मिसाइलों के मलबे गिरने से कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बहरीन में ईरानी हमले में एक सैनिक की मौत हुई। वहीं, बहरीन स्थित अमेजन के डाटा सेंटर पर ईरानी हमले में काफी नुकसान हुआ है। डाटा सेंटर का इस्तेमाल क्लाउड कम्प्यूटिंग सर्विस के लिए होता है। इसके चलते अमेजन की वेब सर्विस ठप हो गई। अब तक तीन डाटा सेंटर हमलों का शिकार हुए हैं। इनमें दो यूएई में थे।
इराक में ईरान समर्थित पीएमएफ पर हमला एपी के अनुसार, इराक के अन्बार प्रांत में ईरान समर्थित शिया मिलिशिया ‘पापुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज’ (पीएमएफ) के मुख्यालय और इसके प्रमुख के आवास पर अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में 15 लड़ाके मारे गए, जबकि 30 घायल हो गए। हमले में पीएमएफ के आपरेशंस कमांडर भी मारा गया।
पीएमए के नेता फालिह अल फयाद के मोसुल स्थित आवास पर भी हमला हुआ, लेकिन उस दौरान फयाद वहां मौजूद नहीं था। पिछले दिनों इस बल ने बगदाद के अमेरिकी दूतावास समेत प्रमुख अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए थे। हमले के बाद इराक के पीएम शिया उल सूडानी ने आपात बैठक बुलाई। बेरूत के दक्षिण में इजरायली हमले में तीन लोग मारे गए, जिसमें एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है। लेबनान सरकार ने ईरान के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया और ईरानी विमानों को भी अपने यहां उतरने पर प्रतिबंध लगा दिया। लेबनान को आशंका है कि ईरानी विमानों के जरिये हिजबुल्ला के लिए हथियार भेजे जा सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 177 दीक्षार्थियों ने ली पीएच.डी....

0
श्रीनगर गढ़वाल।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ योगेन्द्र नारायण की...