32.5 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

IRCTC ने टिकट बुक करने को लेकर नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

रेल यात्रियों को IRCTC की तरफ से राहत दी गई है। दरअसल अब ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए छह बार की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। बता दें कि इस महीने में कई बार ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। हालांकि इसके लिए पहले यात्रियों को अपना आधार अंकाउट से लिंक करना होगा।

दरअसल जमाना पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आ पहुंचा है। ट्रेन की बुकिंग के लिए रेलवे स्टेशन की खिड़कियों से ज्यादा भीड़ अब ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले एप्स व वेबसाइटों पर होने लगी है। लाजमी है कि ऑनलाइन टिकट बुक करने से लोगों का समय काफी हद तक बच जाता है। मगर सबसे बड़ी दिक्कत उन यात्रियों को होती है जो कि एक महीने में छह से ज्यादा बार ट्रेन का टिकट बुक करते हैं। दरअसल IRCTC एप के जरिए यात्रीजन केवल छह बार ही टिकट बुक कर सकते हैं। मगर अब यात्रियों को राहत देते हुए IRCTC ने इस लिमिट को बढ़ाकर 12 कर दिया है।

गौरतलब है कि अब रेल यात्री एक महीने में 12 बार ट्रेन का टिकट IRCTC के जरिए बुक कर सकते हैं। लेकिन ध्यान देने योग्य बात ये है कि आपको पहले अपने अकाउंट को अपने आधार से लिंक कराना होगा। ऐसा करने के बाद आप एक महीने में 12 बार टिकट बुक कर सकेंगे। ज्यादा यात्रा करने वालों को इस नियम से फायदा मिलेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...