देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा एक महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कई अहम निर्णय लिए गए। उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि आईएसबीटी परिसर में स्थित सभी कियोस्कों को पारंपरिक पहाड़ी शैली में पुनःनिर्मित किया जाएगा तथा परिसर की दुकानों, रेस्टोरेंट आदि का आवंटन पारदर्शी टेंडर सह नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
बरसात के मौसम से पहले आईएसबीटी परिसर में जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, आईएसबीटी मॉल को जहां है, जैसे है की स्थिति में किराये पर देने की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी। बैठक में बताया गया कि मॉल में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा चुका है और परिसर में अन्य स्थानों पर भी ई-चार्जिंग प्वाइंट लगाने की योजना है। इसके अतिरिक्त, अब आईएसबीटी से संचालित सभी वाहनों से उड्डा शुल्क गेट पर ही वसूला जाएगा। आमवाला तरला आवासीय योजना में एचआईजी भवनों के लिए ओपन पार्किंग को कवर करके नियमानुसार आवंटित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
आईएसबीटी परिसर में होगी व्यापक सुधार योजना, पहाड़ी शैली में बनेंगे कियोस्क
Latest Articles
मुख्य सचिव ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को...
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
















