देहरादून। जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत डैक्कन वैली सोसाइटी, तपोवन में हाईड आउट कैफे एवं जीवन उत्सव रिजॉर्ट के संचालक नितिन देव की अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP टिहरी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में त्वरित व समन्वित कार्रवाई करते हुए बहुआयामी विवेचना प्रारंभ की गई, जिसमें तकनीकी विश्लेषण, फील्ड इन्वेस्टिगेशन, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, व आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच के साथ-साथ 6 विशेष टीमें गठित कर अन्तर्राज्यीय स्तर पर दबिश दी गई। जांच में चैंकाने वाला तथ्य सामने आया कि इस सुनियोजित हत्या की साजिश देहरादून जेल में रची गई थी। नितिन द्वारा विपिन के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो के मामले में सख्त पैरवी की गई थी, जिससे वह जेल गया। इसी बात को लेकर विपिन ने बदला लेने की ठान ली।
जेल में उसकी मुलाकात कुख्यात अपराधी रामवीर सिंह से हुई, जिसके माध्यम से हत्या की सुपारी बिहार निवासी अपराधी बिमलेश उर्फ विकास तक पहुंचाई गई। विपिन नैय्यर ने जेल से जमानत पर छूटने के बाद एक बार फिर साजिश को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली व ऋषिकेश में बिमलेश से कई बार मुलाकात की और दो शूटरों को मृतक के पड़ोस में डैक्कन वैली के फ्लैट में फर्जी आईडी पर ठहराया गया। शूटरों ने मृतक की गतिविधियों पर कई दिनों तक रेकी की और अंततः हत्या की वारदात को अंजाम दिया। टिहरी पुलिस द्वारा की गई सतत एवं गहन विवेचना के दौरान मोबाइल सर्विलांस, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और फील्ड सूचना संकलन के माध्यम से 16 मई 2025 को अभियुक्त बिमलेश उर्फ विकास को बिहार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश, सुपारी कनेक्शन तथा अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता की पुष्टि की है। जनपद टिहरी पुलिस द्वारा अल्प समय में किए गए इस उत्कृष्ट अनावरण के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु घ्50,000 की नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। साथ ही फरार शूटरों व अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश भी SSP टिहरी को दिए हैं।
सुद्धोवाला जेल से संचालित हो रहे संगठित अपराध का पर्दाफाश, डैक्कन वैली, तपोवन हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















