24.1 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

आईएसबीटी चौकी प्रभारी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। विजिलेंस ने बुधवार को आईएसबीटी चौकी प्रभारी को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर बंद करने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को एक शिकायती पत्र दिया था। बताया कि उसके दोस्त व अन्य तीन लोगों के खिलाफ जावेद नाम के व्यक्ति ने बंजारावाला देहरादून में भूमि विवाद से संबंधित एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसकी जांच आईएसबीटी इंचार्ज देवेश खुगशाल के पास है। चौकी इंचार्ज ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर बंद करने का भय दिखाकर जांच से उसके दोस्तों का नाम हटाने के लिए पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता व उसके दोस्त रिश्वत नहीं देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने विजिलेंस में शिकायत की। जिसके बाद आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा या।
चौकी प्रभारी आईएसबीटी थाना पटेलनगर देहरादून उपनिरीक्षक देवेश खुगशाल को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून में एक शिकायती पत्र इस आशय से दिया कि उसके दोस्त व अन्य तीन लोगों के खिलाफ जावेद नाम के व्यक्ति ने बंजारावाला देहरादून में भूमि विवाद से सम्बन्धित एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसकी जांच आई0एस0बी0टी0 इंचार्ज देवेश खुगशाल, के पास है। चौकी इंचार्ज द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर बंद करने का भय दिखाकर उक्त जाँच से उसके दोस्तो का नाम हटाये जाने के लिए 5 लाख रू० रिश्वत की माँग की जा रही है। शिकायतकर्ता एवं उसके दोस्त रिश्वत नही देना चाहते है। तथा चौकी प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही चाहते है। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी आईएसबीटी थाना पटेलनगर देहरादून उ0नि0 देवेश खुगशाल, को शिकायतकर्ता से 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...