13.6 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026


spot_img

15 अगस्त को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-8 को प्रक्षेपित कर सकता है इसरो, श्रीहरिकोटा केंद्र से होगा प्रक्षेपण

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा 15 अगस्त को पृथ्वी के अवलोकन के लिए एक उपग्रह को प्रक्षेपित किया जा सकता है। इसे पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-8 (ईओएस-8) नाम दिया गया है। इसरो से जुड़े सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। आगे बताया गया है कि ईओएस-8 को छोटे उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एसएसएलवी-डी3 से प्रक्षेपित किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से ईओएस-8 उपग्रह को प्रक्षेपित किया जा सकता है।
ईओएस-08 मिशन का मुख्य उद्देश्य एक सूक्ष्म उपग्रह की रूपरेखा बनाकर इसे तैयार करना है। इसके अलावा, इस मिशन उद्देश्य सूक्ष्म उपग्रह बस के साथ मेल खाने वाले पेलोड बनाना और भविष्य में संचालित होने वाले उपग्रह कार्यक्रमों के लिए नई तकनीक को तैयार करना है।
ईओएस-08 को सूक्ष्म उपग्रह बस आईएमएस-1 पर तैयार किया गया है और इनमें तीन पेलोड रखे गए हैं। पहला पेलोड को इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इन्फ्रारेड (आईओआईआर) पेलोड है। जबकि दूसरा वैश्विक मार्गदर्शन उपग्रह प्रणाली- परावर्तक (Global Navigation Satellite System-Reflectometry) जीएनएसएस-आर पेलोड है। तीसरे पेलोड को एसआईसी यूवी डोसीमीटर नाम दिया गया है। आईओआईआर पेलोड को तस्वीरें खींचने के लिए तैयार किया गया है। यह पेलोड लंबी और मध्यम इन्फ्रारेड तरंगदैर्घ्य में दिन और रात के समय तस्वीरें खींच सकता है। इसके अलावा जीएनएसएस-आर पेलोड, समुद्र की सतह की हवा का विश्लेषण करने, मिट्टी की नमी का आकलन करने और बाढ़ का पता लगाने का काम करेगा। वहीं, एसआईसी यूवी डोसीमीटर गगनयान मिशन में पराबैंगनी विकिरण की निगरानी करेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बौखलाए ट्रंप, 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया...

0
नई दिल्ली। बीते दिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दुनिया पर थोपे गए ट्रंप टैरिफ को रद कर दिया था। इस बात से बौखलाए ट्रंप...

‘दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान’, अमेरिका से तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन...

0
तेहरान। अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि उनका देश दुनिया की ताकतों के...

छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान-निकोबार और तीन अन्य राज्यों में मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे

0
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा समेत छह राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने के...

दून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मारपीट

0
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर निदेशक के साथ मारपीट...

सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की सीमा के प्रहरीः सीएम  

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में नीति-माणा जनजाति कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय...