नई दिल्ली: इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का पहला मॉडल प्रदर्शित किया। यह प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में शुरू हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के दौरान हुआ। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में लगाया गया 3.8 मीटर × 8 मीटर आकार का BAS-01 का मॉडल आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा।
भारत ने घोषणा की है कि वह 2028 तक बीएएस का पहला मॉड्यूल अंतरिक्ष में स्थापित करेगा। इससे भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जिनके पास अपनी कक्षा प्रयोगशाला है। अभी दुनिया में सिर्फ दो स्पेस स्टेशन हैं- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस), जिसे पांच अंतरिक्ष एजेंसियां मिलकर संचालित करती हैं, और चीन का तियांगोंग स्टेशन। बता दें कि इसरो की योजना है कि 2035 तक कुल पांच मॉड्यूल्स को जोड़कर पूरा भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन तैयार कर लिया जाएगा।
पहला मॉड्यूल बीएएस-01 होगा, जिसका वजन लगभग 10 टन होगा। इसे धरती से 450 किलोमीटर ऊंचाई पर निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा। स्टेशन में पर्यावरण नियंत्रण और जीवन समर्थन प्रणाली (ईसीएलएसएस), भारत डॉकिंग सिस्टम, भारत बर्थिंग मैकेनिज्म, ऑटोमेटेड हैच सिस्टम, माइक्रोग्रैविटी में शोध और तकनीकी परीक्षण की सुविधा होगी। इसमें वैज्ञानिक इमेजिंग और क्रू के मनोरंजन के लिए व्यू-पोर्ट्स होंगे।
बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन को इस तरह बनाया जाएगा कि उसमें ईंधन और जरूरी फ्लूड्स की रीफिलिंग, विकिरण, तापीय और अंतरिक्ष मलबे (एमएमओडी) से सुरक्षा की व्यवस्था रहे। इसमें स्पेस सूट्स, एयरलॉक सिस्टम होंगे ताकि अंतरिक्ष यात्री बाहर निकलकर कार्य (ईवीए) कर सकें। इसके साथ ही, इसमें प्लग-एंड-प्ले इंटीग्रेटेड एवियोनिक्स लगाए जाएंगे।
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन को भविष्य में वैज्ञानिक शोध, जीवन विज्ञान, चिकित्सा और ग्रहों के बीच अभियानों के लिए एक प्रमुख मंच बनाया जाएगा। यहां वैज्ञानिक मानव स्वास्थ्य पर माइक्रोग्रैविटी के प्रभाव का अध्ययन कर पाएंगे। यह स्टेशन लंबी अवधि तक मनुष्यों की उपस्थिति के लिए जरूरी तकनीक की जांच करने में मदद करेगा। इसके अलावा, भारत इसमें अंतरिक्ष पर्यटन की भी सुविधा विकसित करेगा। इस स्टेशन के जरिए भारत न केवल अपनी क्षमता दिखाएगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग, वैज्ञानिक खोज और युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान व प्रौद्योगिकी के प्रति प्रेरित करने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।
इसरो ने ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ के मॉड्यूल की पहली झलक दिखाई, 2028 में स्पेस भेजने की योजना
Latest Articles
भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव...
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को सीधे चुनावी मोड में डाल दिया है।...
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बोलीं: दुनिया में चल रही ‘स्पेस रेस’, लक्ष्य है चांद...
नई दिल्ली: प्रसिद्ध अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा है कि इस समय दुनिया में एक तरह की ‘स्पेस रेस’ जरूर चल रही...
बांग्लादेश के हालात और बिगड़ेंगे?: भारत का बड़ा फैसला, अधिकारियों के परिवारों को वापस...
नई दिल्ली। कूटनीतिक तनातनी के बीच भारत ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश को नॉन फैमिली श्रेणी में डाल कर वहां विभिन्न मिशनों में तैनात...
भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की पहली बड़ी बैठक, विकसित भारत बनाने...
नई दिल्ली। नितिन नवीन को 20 जनवरी को औपचारिक तौर पर भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा...
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान ने रचा नया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री धामी के...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल, संवेदनशील और परिणामोन्मुख नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश...
















