नई दिल्ली: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं। यहां आज उन्होंने सबसे पहले अक्षरधाम मंदिर में जाकर दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी और तीनों बच्चे भी थे। वहीं, बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (बीटीए) में हुई प्रगति का स्वागत किया और ऊर्जा, रक्षा व तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें महान नेता बताया।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज शाम प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सम्मान की बात थी। वह एक महान नेता हैं और वह मेरे परिवार के प्रति अविश्वसनीय रूप से दयालु थे। मैं भारत के लोगों के साथ हमारी दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में काम करने के लिए उत्सुक हूं।वहीं इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने जेडी वेंस को लेकर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि नई दिल्ली में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। मैंने अमेरिका की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात के बाद तेजी से हुई प्रगति की समीक्षा की। हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी हमारे लोगों और दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए 21वीं सदी की एक निर्णायक साझेदारी होगी।
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अमेरिका की दूसरी महिला उषा वेंस का अपने आधिकारिक निवास पर स्वागत किया। जहां दोनों के बीच गजब की गर्मजोशी देखी गई। पीएम मोदी के आवास पर उनकी मेजबानी में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार को और उनके साथ आए अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को रात्रिभोज भी कराया गया।
‘पीएम मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान, वे महान नेता’: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
Latest Articles
जी राम जी स्कीम में काम आएगा मनरेगा का जॉब कार्ड, रोजगार योजना जल्द...
नई दिल्ली। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए बने विकसित भारत-गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) में पूर्व के मनरेगा कार्ड...
डिजिटल अरेस्ट से निपटने के लिए उच्च स्तरीय समिति का किया गठन, गृह मंत्रालय...
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि डिजिटल अरेस्ट के मामलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति...
ईडी अफसरों पर नहीं होगी FIR, अगली सुनवाई तीन फरवरी को; सुप्रीम कोर्ट से...
नई दिल्ली: कोलकाता में बीते आठ जनवरी को आई-पैक के कार्यालय और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर हुई प्रवर्तन निदेशालय की रेड को...
ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालेगी सरकार
नई दिल्ली। ईरान में पिछले 15 दिनों से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के चलते स्थिति बेहद ही भयावह हो गई है। भारत सरकार...
सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच को आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में एसआईटी गठित
देहरादून। सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया गया है। इस प्रकरण के...















